thieves hands clean parrot at jodhpur zoo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर चिडियाघर के तोते उड गए...चोरों के साथ!

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 3:10 PM (IST)
जोधपुर चिडियाघर के तोते उड गए...चोरों के साथ!
जोधपुर। सूर्य नगरी के नाम से मशहूर जोधपुर में आजकल चोरों का आतंक फैला हुआ है। पुलिस की उदासीनता के चलते चोर अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। मजेदार बात तो यह है कि चोर अब पक्षियों पर भी हाथ साफ करने लग गए हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जोधपुर के चिडियाघर स्थित पिंजरों से चोर 15 पहाड़ी तोते चुरा ले गए। बाजार में इन तोतों की कीमत पांच से छह हजार रुपए है। चिडियाघर प्रशासन तोतों की तस्करी की आशंका से इनकार नहीं कर रहा है। पुलिस सरगर्मी से चोरों को तलाश कर रही है। ऐसे चला पता चिडियाघर में हिरणों के चिल्लाने पर गार्ड वहां गया। तब पता चला कि चोर पिंजरे की सलाखों को काटकर तोते उड़ा ले गए। चिडियाघर प्रशासन को इस बात की आशंका है कि कहीं चोर हिरण चुराने तो नहीं आए, क्योंकि, हिरणों के चिल्लाने से कहीं चोर तो नहीं भागे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement