लघु उद्योग पर ध्यान देंपत्राचार से पढ़ाई करने के साथ युवाओं को स्वयं के लघु उद्योग स्थापित करने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरकारी और नीजि क्षेत्र में नौकरियों की संख्या सीमित है। साथ ही इसमें आगे बढ़ने और पैसा कमाने के संभावनाएं भी अपने व्यवसाय की तुलना में काफी कम है। इसके लिए केंद सरकार ही नहीं विभिन्न राज्य सरकारें सस्ती दर पर कर्ज भी उपलब्ध करा रही हैं। इसके माध्यम से आप न केवल खुद का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं बल्कि कई और लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।