Person arrested put bomb in High Court Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईकोर्ट में बम रखने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 8:41 PM (IST)
हाईकोर्ट में बम रखने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

 इलाहाबाद हाईकोर्ट में परमानेंट नौकरी की चाहत में युवक ने टिफिन बम खौफनाक प्लान बनाया था । पहले बम रखा और फिर बम होने की सूचना देकर सबकी नजरो में हीरो बनना चाहता था और उस हीरोगीरी की बदौलत नौकरी हासिल करने की सोच में उसने घटना को अंजाम दिया । लेकिन संतोष के खुराफाती दिमाग की उपज ने अब उसे जेल की काल कोठरी उपलब्ध करा दी है । इसी के साथ पूरे देश  में मची खलबली भी शांत हुई, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियो ने भी राहत की साँस ली । जांच एजेंसियों ने स्पष्ट भी किया कि यह आतंकी साजिश नहीं थी। 

संतोष को  लगा कि बम ब्लास्ट जैसी वारदात से बचाने के लिए उसे सहानुभूति मिलेगी और किसी की दया से नौकरी मिल जाएगी। लेकिन अपने बुने जाल में खुद ही फंस गया और अब जेल ही उसकी परमानेंट नौकरी है । हालांकि हाईकोर्ट की अभेद्य सुरक्षा में सेंध लगने पर अब गेट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है।


यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री
यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement