Advertisement
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि जैसे लाल बहादुर शास्त्री जी ने देशवासियों से एक समय का भोजन छोड़ने के लिए कहा था और देश ने उनकी बात मानी थी, मेरे देश में आज भी वही चरित्र कायम है।"
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि सोने की खरीदारी कम होने से उसकी कीमतों में गिरावट आई और लोगों को आर्थिक रूप से फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनसे मिलकर बताया कि उनकी सलाह मानने से उनका पैसा बच गया।
उन्होंने कहा, "मेरे जैसे एक सामान्य व्यक्ति ने सोना कम खरीदने के लिए कहा, देशवासियों ने सोना कम खरीदा और सोने की कीमतें नीचे आ गईं। आज लोग मुझे बताते हैं कि मोदी जी, आपने कहा था, हमने आपकी बात सुनी और हमारा पैसा बच गया।"
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में आईटीआई और अन्य कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुशल भारतीय कामगारों की बढ़ती मांग का भी उल्लेख किया। उन्होंने खाड़ी देशों में बुनियादी ढांचे के विकास में भारतीय कारीगरों और कुशल श्रमिकों के योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय युवाओं के कौशल और हुनर की मांग दुनिया के कई देशों में बढ़ रही है, जो देश के कौशल विकास प्रयासों और श्रमिकों की क्षमता को दर्शाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


