Person arrested put bomb in High Court -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईकोर्ट में बम रखने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 08:34 AM (IST)
हाईकोर्ट में बम रखने वाला सिरफिरा गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में टिफिन बम रखने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कोर्ट से खुन्नस खाकर बम रखा था। 14 साल काम करने के बादजूद परमानेंट न होने पर नाराज होकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया। युवक का नाम संतोष अग्रहरि है और उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया । बता दे कि जबरदस्त सिक्युरिटी वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में बम मिलने से पुलिस से लेकर आईबी तक की नीद उड़ चुकी थी, चार घंटे तक पूरे सूबे में खलबली मची रही । मामले की गहन तहकीकात के दौरान ही जब कैमरे की रिकार्डिग चेक की जा रही थी तो एक संदिग्ध युवक ने जांच टीम को चौंका दिया । हाईकोर्ट में काम करने वाले गैर सरकारी कर्मचारी की यह हरकत थी । पहचान सुनिश्चित होने के बाद आरोपी संतोष को उसके घर से दबोच लिया गया । पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने जिंदगी के 14 साल यहाँ इसी उम्मीद में गुजार दिये की उसे पर्मानेंट कर दिया जायेगा । लेकिन अधिकारियो के रवैये ने उसे गुस्से में यह सब करने को मजबूर करन दिया । हालांकि मामले में सुरक्षा एजेंसिया अपने स्तर पर अब भी जांच में जुटी हुई हैं और घटना के तार को नक्सल गतविधि से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है । यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement