भिवानी। केलिंगा गांव में दो बच्चों के पिता की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 7 भाइयों में सबसे छोटा 32 वर्षीय बिन्नू खेतीबाड़ी करता था और काम से खेतों में गया था। जहां उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना के बाद बिन्नू के घर कोहराम मच गया और परिजनों ने मृतक के दोस्त नवीन और विक्की पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि नवीन और विक्की उसे घर से बुलाकर ले गए थे और इसके बाद से बिन्नू घर नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की तलाष में जुटी है और उसके बाद ही आरोपियों का पता लग सकेगा........