जोधपुर। आंखें हो तो पूरा जहां रोशन नजर आता है और आंखें नहीं हो तो सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा। इन्हीं विचारों के साथ जोधपुर में स्कूली बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकालकर शहरवासियों को नेत्रदान का संदेश दिया। आपको बता दें कि हर साल अक्टूबर के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। जिसका मकसद होता है आंखों की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना।