Work with officials team - Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीम भावना से काम करें अधिकारी - राठौड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 5:56 PM (IST)
टीम भावना से काम करें अधिकारी - राठौड़
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को शासन सचिवालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और ग्रामीण विकास की योजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ बेहतर ढंग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम कर ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को ऑनलाइन सिस्टम में लाने के लिए प्रयास किए जाएं और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए। राठौड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने गौरव पथ सड़कों पर सोलर लाइट लगाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी जगह एकरूपता रखें। उन्होंने योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों पंचायतीराज प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजीव सिंह ठाकुर, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के आयुक्त अनुराग भाद्वाज, पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास के अधिकारी भी मौजूद थे। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement