हिसार। दिल्ली आईएसबीटी पर तैनात एक अधिकारी द्वारा हरियाणा रोडवेज के परिचालक के कपड़े उतरवाने से आहत कर्मी की मौत पर रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने आज प्रदेशभर में करीबन दो घंटे के लिए चक्का जाम किया। इस दौरान परिवहन मंत्री द्वारा आईएसबीटी की अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके पश्चात फिलहाल इस जाम को खोल दिया गया। आज शाम को कर्मचारी नेताओं और सरकार की इस विषय पर विशेष बैठक होगी, जिसके बाद आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सोनीपत रोडवेज डिपो के परिचालक झज्जर के गांव छारा निवासी सुंदर की ड्यूटी पिछले कुछ समय से दिल्ली आईएसबीटी पर एडवांस बुकिंग पर लगी हुई है। इस दौरान हाल ही में दिल्ली आईएसबीटी पर तैनात एक महिला अधिकारी ने उससे खुले नोट मांगे। परिचालक के पास जो खुले नोट उनके पास थे, एक-दो बार उन्होंने दे दिए, मगर शाम होते-होते जब उनके पास कोई खुले नोट नहीं रहे, मगर महिला अधिकारी इस बात को नहीं मानी। आरोप है कि खुले नोट होने का दावा करते हुए अधिकारी ने परिचालक सुंदर के जबरन तीन बार कपड़े उतरवाए और अधिकारी को कोई खुले नोट नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि परिचालक के बार-बार कपड़े उतरने से आहत परिचालक को वहीं सीने में दर्द हुआ और वे वहीं बेसुध हो गए। उन्होंने बताया कि परिचालक का हर्ट फेल होने से मौत हुई, जिसकी जिम्मेवार महिला अधिकारी है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह