Advertisement
हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

आयोजन के दौरान 45 क्विंटल पकौड़ी-कढ़ी, 15 क्विंटल पंचमेल सब्जी, 5 क्विंटल बाजरे की खिचड़ी, 5 क्विंटल देशी घी का हलवा और करीब 5 क्विंटल पूरियां तैयार की गईं। कुल 75 क्विंटल प्रसाद तैयार करने में 40 लोगों ने योगदान दिया। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में करीब 2000 से 2500 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
अन्नकूट महोत्सव भारतीय परंपरा में अन्न, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मोती बाजार के हनुमान मंदिर में आयोजित यह विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हिसार
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


