Advertisement
अजमेर में जल संकट: ढाई सौ करोड़ के दावों के बीच 96 घंटे बाद मिल रहा पानी

लाइनमैन ने व्हाट्सएप ग्रुप में वॉइस मैसेज भेज कर लोगों को बताया कि 20 अक्टूबर को बताया कि कल यानी 21 अक्टूबर को सप्लाई नहीं आएगी। सप्लाई कब आएगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। एलआईसी कॉलोनी में 18 अक्टूबर को पानी सप्लाई किया गया था। इसके बाद से जलापूर्ति नहीं हुई। विभाग आज रात 10:00 बजे बाद सप्लाई देने की तैयारी में है जब लोग सोने के लिए जा रहे होंगे। इन इलाकों में पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को कैंप पर तो मांगा नहीं पड़े नहाने धोने का पानी भी समाप्त हो गया है।
यह हालत तब है जब विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बार-बार इस बात को रिपीट कर जा रहे हैं की अजमेर की पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए 200 ढाई सौ करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इतनी मोटी रकम खर्च होने के बावजूद अगर इलाकों में 96 घंटे बाद पानी की सप्लाई हो रही है तो इन घोषणाओं की सच्चाई पर संदेह होना शुरू हो जाता है।
इस संबंध उत्तम माथुर का कहना है कि मरम्मत का काम आज शाम 4:00 बजे पूरा कर दिया गया। अब टंकी भरी जा रही है और सप्लाई भी देनी शुरू कर दी है ताकि लोगों को पानी मिल जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


