warden Arrested for bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमएलए साहब ले देकर मामला रफादफा करो

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 7:29 PM (IST)
एमएलए साहब ले देकर मामला रफादफा करो
डूंगरपुर। डूंगरपुर विधायक देवेंद्र कटारा को रिश्वत की पेशकश के मामले में एक हॉस्टल वार्डन को विधायक के घर से ही गिरफ्तार किया। जिले के टीएडी माडा होस्टल वार्डन रामचंद्र रोत बंद लिफाफे में रिश्वत लेकर पहुंचा विधायक निवास वहाँ काफी देर खड़े रहने के बाद विधायक ने पूछा क्यूँ आये हो, तो उसने विधयाक से माडा हॉस्टल की अनियमतिता को रफा दफा करने की एवज में 10 हजार रूपये की पेशकश कर दी। वही विधयाक ने जिला कलेक्टर को इसकी सुचना दी और पुलिस अधिकारी को घर बुलाया,कोतवाली पुलिस के थानाधिकार हरेन्द्र सिंंह ने एसीबी को दी सूचना। विधायक निवास पर एसीबी ने रात को 3 घण्टे तक की कार्रवाई कर रिश्वत देने के आरोप में एसीबी ने वार्डन को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौप दिया। आपका जिला आपकी सरकार के तहत सीएम ने अपने निरीक्षण के दौरान पकड़ी थी होस्टल में पायी थी अनिमियतता, वार्डन मामले को रफा-दफा करने को लेकर रात्रि में पहुंचा था विधायक के घर ,इधर एसीबी के व्रत निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया की कोतवाली पुलिस की सुचना पर विधयाक के घर पर पहुचे है आज की जांच में पाया है वार्डन अपनी जेब में बंद लिफाफे में 1000 के 10 नॉट लाया था पर विधयाक ने उसे लेने से मना कर दिया था। विधयाक ने अपनी रिपोर्ट में जबरदस्ती पैसे देने का कहा है,मामले की जानकारी उच्च अधिकारियो तक पंहुचा कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement