Voter Awareness Program Held at Narayani Devi College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारायणी देवी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 2:26 PM (IST)
नारायणी देवी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बहरोड़। श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय, बहरोड़ में ईएलसी क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता शपथ ली तथा , नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। ईएलसी को-ऑर्डिनेटर जितेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने, Voter Helpline App, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in तथा BLO सूची के माध्यम से मतदाता पंजीयन एवं संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। विद्यार्थियों को पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्या डॉ. नीलम यादव ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी जगबीर यादव ने युवाओं से स्वयं जागरूक बनने और समाज में मतदाता जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement