khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 11:29 AM (IST)
अजमेर। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह दो दिवसीय यात्रा पर पुष्कर पहुंचे हुए है। सिंह ने रविवार सुबह ब्रह्म घाट पर सरोवर की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंत्री सिंह ने ब्रह्मा मंदिर जाकर भगवन के दर्शन किए। यात्रा के दौरान सिंह सावित्री माता मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री यहां आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में भी सम्मिलित होंगे। इस दौरान संसदीय सचिव सुरेश रावत पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।