Advertisement
उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में दो मालगाड़ियों में टक्कर, दो लोको पायलट घायल

उन्होंने बताया राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा के पास कुकरा गांव में हुआ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुभाष द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोग आए थे। उन्हें मामूली चोट लगी थी। उन्हें फस्ट एड और दवा देकर भेज दिया गया। इनमें एक नाम अनुज राज और दूसरे का शिव शंकर यादव है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ है जिस पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। इस कारण यात्री ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। हादसे के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


