Advertisement
राम मंदिर दान चोरी मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

राम मंदिर से जुड़े मामले में विपक्ष के रुख पर उन्होंने कहा, "जब जानकारी सामने आई, तभी एसआईटी का गठन किया गया और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा और सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।"
पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर चल रही चर्चा पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में बदलाव की उम्मीद जगी है। पहले वहां अराजकता का माहौल था, लेकिन अब लोगों को बदलाव महसूस हो रहा है। जिन लोगों की गुंडागर्दी खत्म हुई है, उन्हें ही परेशानी हो रही है।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली में लापता होने वाले पोस्टरों पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जनता के प्रतिनिधि हैं और लोगों को उनसे उम्मीद रहती है कि वे अपने क्षेत्र और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएं। पोस्टर लगाने वालों के अपने कुछ मुद्दे रहे होंगे, जिनके आधार पर उन्होंने यह कदम उठाया है।"
आरएसएस नेता द्वारा देश के विभाजन और महात्मा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर राकेश सचान ने कहा, "आजादी का इतिहास बहुत संघर्षपूर्ण रहा है। देश को आजादी दिलाने में लाखों लोगों ने बलिदान दिया और उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए ही नेताओं ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


