Advertisement
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले, 'हम गाय की रक्षा के लिए वोट देंगे'

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि पक्ष-विपक्ष राजनीति के लिए होता है। हमारे लिए कौन पक्ष है और कौन विपक्ष है? हमारे लिए जो सरकार बन गई, वही सरकार है। जनसंख्या को लेकर उन्होंने कहा कि नेता इतने नाकाबिल हैं कि वे जनसंख्या के लिए काम नहीं ढूंढ पा रहे हैं। इसलिए जनसंख्या उनको भार लग रही है। अगर वे काम ढूंढ पाते तो उनको बहुत अच्छा लगता कि हमारे पास काम करने वाले इतने लोग हैं। जनसंख्या जितना भगवान बढ़ाए, अच्छा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा आज गाय को राजमाता का दर्जा दे दे तो हम यात्रा बंद कर देंगे। हम गाय की रक्षा के लिए वोट देंगे ये तय है। सबको हम एक विकल्प दे रहे हैं, आपके पास ये विकल्प है। हमने भाजपा को वोट देकर गौ रक्षा के लिए सरकार बनाई है। हमारा वोट चाहिए उसको गाय को माता कहकर आना पड़ेगा।
एक दिन पहले 27 मई को बांदा में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनसे गाय की रक्षा को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह इस दिशा में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा था कि मैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में फेल कहूंगा क्योंकि जिस व्यक्ति से जिस बात की सबसे अधिक आशा होती है, उसे सबसे पहले वही काम पूरा करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ बुलडोजर लेकर आए हैं और सबको डरा-धमकाकर शासन कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


