khaskhabar.com: रविवार, 30 अक्टूबर 2016 11:39 AM (IST)
पलवल। रिंडका मार्ग पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार हथीन के गांव के पास हुए हादसे में जनाचैंली निवासी 30 वर्षीय देवीसिंह और 30 वर्षीय चंद्रकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 29 वर्षीय विनोद गंभीर रुप से घायल हो गया।
यह भी पढ़े :दीवाली पर अखिलेश यादव ने यूपी को दिया सबसे पावर-फुल तोहफायह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार