UHBVN Lineman Arrested While Accepting ₹8,000 Bribe for Electricity Meter Connection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली मीटर कनेक्शन के लिए ₹10 हजार रिश्वत मांगने वाला UHBVN लाइनमैन ₹8 हजार लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 10:47 PM (IST)
बिजली मीटर कनेक्शन के लिए ₹10 हजार रिश्वत मांगने वाला UHBVN लाइनमैन ₹8 हजार लेते गिरफ्तार
रोहतक। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने आज UHBVN के एक लाइनमैन को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंदर (42), लाइनमैन (LM), UHBVN, लाखन माजरा के रूप में हुई है। बिजली मीटर कनेक्शन के लिए मांगी रिश्वत शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि आरोपी उसके घर बिजली मीटर कनेक्शन लगाने के एवज में ₹10,000 की अवैध रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया|SV&ACB की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹8,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी शिकायतकर्ता से इससे पहले ₹20,000 रिश्वत ले चुका था। SV&ACB द्वारा मामले में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 26, दिनांक 21.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना SV&ACB, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement