udid will help differently abled person-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूडीआईडी से मिलेगा दिव्यांगों को सहारा

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 12:10 PM (IST)
यूडीआईडी से मिलेगा दिव्यांगों को सहारा
बीकानेर। भारत सरकार एवं विशेष योग्यजन निदेशालय, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों को यूनिवर्सल आई.डी. (यूडीआईडी) प्रदान करने के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर वेदप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि यूडीआईडी कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से कार्य करें। जिससे विशेष योग्यजनों को इस प्रोजेक्ट का समुचित लाभ मिल सके। सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पूरी प्रक्रिया को समझ लें तथा किसी प्रकार की जिज्ञासा को हो तो, प्रशिक्षकों के समक्ष अपनी बात रखें। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) हरि प्रसाद पिपरालिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी, एसीपी सत्येन्द्र सिंह सहित श्रीगंगानगर, चूरू एवं हनुमानगढ़ के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement