Advertisement
बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, बचाने के प्रयास में गई जान

दो सगे भाइयों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में जान गंवाने वाले चारों बच्चे दो सगे भाइयों के परिवार से थे। इनमें रमेश नायक के तीन बच्चे और कालूराम का एक बेटा शामिल था। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल पहुंचने से पहले एक की मौत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा ने बताया कि छतरगढ़ थाने से करीब दो किलोमीटर दूर सोना राम मेघवाल का खेत है, जिसे रमेश नायक ने लीज पर ले रखा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य तीन को बेहद कमजोर नब्ज की स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान तीनों ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


