Advertisement
पंचायत चुनाव में टीकाराम जूली की हुंकार, बोले- कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा सरकार को जवाब दें ग्रामीण

घोषणाओं से नहीं, धरातल पर काम करने से होगा गांवों का विकास
टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हवा-हवाई घोषणाओं और जुमलों से जनता का पेट नहीं भरता। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांवों के विकास से जुड़े मुद्दे पीछे छूट गए हैं। सरकार घोषणाएं करने में व्यस्त है, जबकि धरातल पर विकास की रफ्तार थम गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार प्रचार और दावों के सहारे अपनी उपलब्धियां गिना रही है। ऐसे में पंचायत चुनाव के जरिए ग्रामीणों के पास सरकार को उसकी नीतियों का जवाब देने का अच्छा अवसर है।
लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और जनता की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता के पास होती है।
जूली ने ग्रामीणों से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस गांवों की तरक्की, आमजन के सम्मान और जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
कार्यकर्ताओं के उत्साह से बढ़ी चुनावी हलचल
मुंडावर क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं ने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने का प्रयास किया। जनसभाओं के जरिए जूली ने ग्रामीण मतदाताओं तक कांग्रेस का चुनावी संदेश पहुंचाते हुए भाजपा को पंचायत चुनाव में जनता की ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खैरथल
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


