Advertisement
खैरथल-तिजारा में एसीबी का बड़ा एक्शन : मुण्डावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक 65 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

परिवादी ने शिकायत में बताया कि उक्त सफाई ठेकों और फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने के एवज में विकास अधिकारी संजय कुमार यादव 65,000 रुपये रिश्वत की मांग कर लगातार परेशान कर रहे थे।
एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद 23 अक्टूबर 2026 को गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान विकास अधिकारी द्वारा पूर्व में जारी ठेकों और एमबी भरने के बदले 65,000 रुपये रिश्वत लेने की सहमति की पुष्टि हुई।
भिवाड़ी एसीबी टीम ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचे गए दोनों आरोपी
रिश्वत मांग का सत्यापन होने के बाद एसीबी जयपुर के पुलिस अधीक्षक (प्रथम) पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में भिवाड़ी चौकी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रैप दल गठित किया गया।
रणनीति के तहत जैसे ही परिवादी ने विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को रिश्वत के 65,000 रुपये थमाए, एसीबी टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी की अग्रिम कार्रवाई जारी है। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी दफ्तर में वैध कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जाए, तो टोल-फ्री नंबर 1064 या हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खैरथल
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


