Two Constables of the District Special Team DST Arrested Red-Handed While Accepting a Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खैरथल-तिजारा में डीएसटी टीम के दो कांस्टेबल 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 3:35 PM (IST)
खैरथल-तिजारा में डीएसटी टीम के दो कांस्टेबल 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एसीबी की अलवर में बड़ी कार्रवाई; नकली कलाकंद का डर दिखाकर सीज करने की दी थी धमकी जयपुर/खैरथल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान ने शुक्रवार को खैरथल-तिजारा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विशेष टीम (डीएसटी) में तैनात दो कांस्टेबलों को परिवादी से 2 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कांस्टेबल ब्रजेश (बैच नंबर 210) और कांस्टेबल ईश्वर सिंह (बैच नंबर 333) के रूप में हुई है। एसीबी टीम ने आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।
कारखाने पर सादा कपड़ों में पहुंची थी टीम, कैमरे हटवाकर बनाया दबावभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (डीजी) गोविंद गुप्ता ने कार्रवाई का ब्योरा देते हुए बताया कि एसीबी की अलवर प्रथम चौकी को परिवादी द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई थी:
दबिश और जब्ती का खौफ: परिवादी ने बताया कि खैरथल-तिजारा डीएसटी प्रभारी गौरव और उनकी टीम के सदस्य ब्रजेश व ईश्वर सिंह सादे कपड़ों में उसके कारखाने पर पहुंचे थे।
सीसीटीवी कैमरे हटवाए: कारखाने में घुसते ही आरोपियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए और परिवादी पर नकली कलाकंद बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर तैयार माल के नमूने (सैंपल) भरवाए गए।
माल नष्ट न करने और सीज से बचाने के नाम पर मांगी घूस
कारखाने पर नमूने लेने के बाद आरोपियों ने परिवादी को ब्लैकमेल करना शुरू किया:
कारखाना सीज न करने का सौदा: आरोपी ब्रजेश ने कारखाने का माल नष्ट होने से बचाने और परिसर को सीज न करने की एवज में एक-दो दिन के भीतर 1 लाख रुपये देने की मांग रखी।
अन्य व्यापारियों को भी धमकी: वहीं दूसरे आरोपी ईश्वर सिंह ने परिवादी के परिचित अन्य कारोबारियों पर भी दबाव बनाया और उनसे 50-50 हजार रुपये लेकर डीएसटी कार्यालय पहुंचने को कहा। रुपये न देने पर उनके कारोबार के खिलाफ भी इसी तरह कार्रवाई करने की सीधी धमकी दी गई।
लगातार मानसिक प्रताड़ना: आरोपी तैयार माल को नष्ट न करने और फर्मों पर दोबारा छापे न डालने के नाम पर परिवादी और उसके सहयोगियों से लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।
एसीबी ने बिछाया जाल, 2 लाख की घूस लेते दबोचा
शिकायत का सत्यापन कराए जाने के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर प्रथम चौकी की टीम ने ट्रैप का जाल बिछाया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जैसे ही दोनों आरोपी कांस्टेबल ब्रजेश और ईश्वर सिंह ने परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत की रकम हासिल की, एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।
एसीबी के अनुसार, आरोपियों से घूस की रकम बरामद कर ली गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा डीएसटी प्रभारी और मामले से जुड़े अन्य कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement