Advertisement
खैरथल-तिजारा में सहायक कलक्टर का संविदाकर्मी वाहन चालक 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

परिवादी द्वारा ए.सी.बी. चौकी अलवर में शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के क्रम में उसी दिन रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी गजेन्द्र सिंह द्वारा सहायक कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट मुण्डावर मनीष जाटव के लिए 50,000/- रुपये तथा स्वयं के लिए 5,000/- रुपये रिश्वत राशि की मांग करना पाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा परिवादी से 15,000/- रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करना भी पाया गया।
मांग की पुष्टि होने के उपरांत आज उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी गजेन्द्र सिंह को परिवादी से 25,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
खैरथल
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


