भरतपुर। सेवर थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में 81 हजार रुपए और गाड़ी के कागजात छिनने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टोंक के दुआ खुर्द गांव के वाड थाना क्षेत्र निवासी ट्रेलर चालक संजय कुमार पुत्र रामप्रसाद जाट ने एक लड़की और चार लड़कों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने इनके खिलाफ उसे और खलासी को डरा धमका कर 81 हजार रुपए और गाड़ी के कागजात छीनकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी मुकेश, रवि, बालो उर्फ धर्मेंद्रको गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बमयह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर