अजमेर जिले में चोरों का आतंक, ताला तोड़ ले गए लाखों के जेवरात
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 10:31 AM (IST)
पुष्कर में पुराने पेट्रोल पम्प के सामने स्थित पोखरियों की ढाणी में रात्रि में एक मकान में घुसकर चोर लाखों रुपए के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए। पोखरियों की ढाणी निवासी गुलाबचन्द रावत के मकान में रात्रि में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोडक़र अलमारी में से दो किलो चांदी, दो तोला सोना सहित कुछ नगदी ले गए। पुष्कर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।