Theft held in two hotels-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो होटलों में 27 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 4:19 PM (IST)
दो होटलों में 27 लाख की बिजली चोरी पकड़ी
कोटा । जयपुर डिस्कॉम की विजीलेन्स टीम ने बुधवार को कोटा शहर में जांच के दौरान दो होटलों में लगभग 27 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी के दोनों प्रकरणों में विद्युत सम्बन्ध मौके पर विच्छेदित कर सतर्कता जांच प्रतिवेदन भरे गए है। जयपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक अनिल कुमार बोहरा ने बताया कि निगम को गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी कि कोटा शहर के अन्तर्गत उपभोक्ताओं द्वारा अपने परिसरों में स्थापित विद्युत मीटरों को टैम्पर्ड करवाकर बिजली चोरी कर निगम को भारी राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) ने विशेष टीमों का गठन कर जांच हेतु कोटा भेजा। जांच के दौरान 2 होटलों में स्थापित विद्युत मीटरों को टैम्पर्ड कर बिजली की चोरी की जा रही थी। विशेष टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए इन दोनो होटलों के विद्युत सम्बन्ध को तुरन्त विच्छेदित करवाया एवं इनके मीटर सीज कर वीसीआर भरी गई। दोनो मामलों में लगभग 27 लाख रुपए के राजस्व का निर्धारण कर दोनो आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना, कोटा शहर में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही की जा रही है। इन दोनों मामलों में किसी गैंग/गिरोह की मिलिभगत का अंदेशा है, इसकी गहन जांच के लिए विशेष कमटी का गठन किया जाएगा और इसमें किसी भी निगम कर्मचारी/अधिकारी की लिप्तता पाई जाएगी तो उसक विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी वृतों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है एवं मीटर टैम्पर्ड कर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह? यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement