khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 1:55 PM (IST)
जोधपुर । हज यात्रा के लिए जोधपुर से 24 यात्रियों का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है । एक महीने की पवित्र यात्रा में ये लोग मदीना में हज के बाद स्वदेश आएंगे । जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का मालाओं से स्वागत किया गया । रवाना होने से पहले यात्रियों ने बताया कि वो अपने जीवन की श्रेष्ठ यात्रा के लिए जा रहे है जहां खुदा की चौखट पर भारत देश की खुशहाली की कामना की जायेगी ।