भरतपुर। गोशाला श्री काली बगीची में सोमवार को शिवसैनिकों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शिवसैनिक जिला प्रमुख बंटी प्रधान ने की। शहर प्रमुख आलोक शर्मा ने बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों से सुझाव मांगे। शिवसैनिक के शहर प्रमुख आलोक शर्मा एवं शिवसेना कमांडो फोर्स के शहर प्रमुख आकाश गुप्ता ने संगठन हित एवं युवाओं को मौका देते हुए इन पदों से त्यागपत्र देकर जगत फौजदार उसरानी को शिवसेना का शहर प्रमुख एवं शुभम चौधरी को शिवसेना कमांडो फोर्स का शहर प्रमुख नियुक्त किया गया।