The fate of the candidates will be revealed on November 20, as the counting of votes for Zila Parishad and Panchayat Samiti members takes place in Kotputli-Behror.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

20 नवंबर को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, कोटपूतली-बहरोड़ में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की होगी मतगणना

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 9:59 PM (IST)
20 नवंबर को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, कोटपूतली-बहरोड़ में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की होगी मतगणना
कोटपूतली-बहरोड़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना 20 नवंबर को राजकीय एलबीएस महाविद्यालय कोटपूतली के विज्ञान संकाय भवन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। मतगणना के लिए समय, मतगणना कक्ष, टेबल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को प्रथम चरण में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए संबंधित पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी। इसके पश्चात द्वितीय चरण में दोपहर 1:00 बजे से जिला परिषद सदस्य पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य के लिए सभी संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रातः 7:00 बजे से पूर्व निर्धारित मतगणना स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित किया गया है।
पंचायत समितिवार मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्था
पंचायत समिति कोटपूतली में कुल 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 90 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 98 एवं मतगणना कक्ष संख्या 99 निर्धारित की गई है। यहां 9 टेबल तथा 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
पंचायत समिति नीमराना में कुल 21 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 136 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 102 एवं मतगणना कक्ष संख्या 100 निर्धारित किए गए हैं। यहां 12 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
पंचायत समिति नारायणपुर में कुल 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 96 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 94 एवं मतगणना कक्ष संख्या 95 निर्धारित किए गए हैं। यहां 9 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
पंचायत समिति पावटा में कुल 19 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 98 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 93 एवं मतगणना कक्ष संख्या 92 निर्धारित किए गए हैं। यहां 10 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
पंचायत समिति बानसूर में कुल 27 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 160 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 80 एवं मतगणना कक्ष संख्या 80 सी निर्धारित किए गए हैं। यहां 14 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
पंचायत समिति बहरोड़ में कुल 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 70 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 76 एवं मतगणना कक्ष संख्या 75 निर्धारित किए गए हैं। यहां 8 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
पंचायत समिति मैड-कुंडला में कुल 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 57 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 107 एवं मतगणना कक्ष संख्या 106 निर्धारित किए गए हैं। यहां 8 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
पंचायत समिति विराटनगर में कुल 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 79 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 105 एवं मतगणना कक्ष संख्या 104 निर्धारित किए गए हैं। यहां 9 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।
इस प्रकार जिले में कुल 146 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों एवं 786 मतदान केंद्रों के लिए मतगणना की व्यवस्था की गई है। कुल 79 टेबल तथा 8 आरओ टेबल निर्धारित किए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य की मतगणना हेतु एक-एक टेबल का निर्धारण किया गया है

मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मतगणना की व्यवस्थाओं के तहत प्रत्येक पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना के लिए अलग-अलग मतगणना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही वार्डवार मतगणना टेबलों का आवंटन एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया निर्धारित समय पर व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाई जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement