कोटा। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विधायक के दौरे के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई और पोस्टमार्टम शुरू करने का मुद्दा बैठक में छाया रहा। विधायक के दौरे के दौरान अधीक्षक ने कहा कि फोरेंसिक मेडिसिन विभाग यहां स्टाफ लगाने को तैयार नहीं है। बहुत बुरा लगता है जब रोगी की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे रेफर करना पड़ता है।