निरीक्षण के दौरान विधायक को टीबी वार्ड में भर्ती रोगी और तीमारदारों ने
बताया कि रात को कंपाउंडर ने दवाइयां लगाने से मना कर दिया कि उसकी ड्यूटी
खत्म हो गई और वह अब जा रहा है। इससे इंजेक्शन अन्य दवाइयां लगने में काफी
समय लग गया। इस पर विधायक ने तत्काल उसे रिलीव करने के निर्देश दिए। वहीं
मेडिकल कॉलेज में स्थापित की जाने वाली केथ लैब का रास्ता साफ हो गया है।
गत दो माह से मामला आगे नहीं बढ़ रहा था। 6 करोड़ की मशीन पर 72 लााख रुपए
कस्टम ड्यूटी बन रही थी। अब फर्म यह राशि खुद वहन करने को तैयार हो गई है।