Advertisement
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारों से गूंजा शहर, अग्रसेन सर्किल से अजमेर किले तक पहुंचे कार्यकर्ता

पदयात्रा का विधिवत शुभारंभ सुबह 10 बजे सूचना केंद्र (अग्रसेन सर्किल) से हुआ। पार्टी के झंडे और तख्तियां थामे कार्यकर्ताओं का हुजूम अग्रसेन सर्किल से रवाना होकर इंडिया मोटर्स चौराहा, कचहरी रोड, गांधी भवन, चूड़ी बाजार और नया बाजार जैसे शहर के प्रमुख व व्यस्ततम व्यापारिक मार्गों से होते हुए गुजरा। पदयात्रा का समापन ऐतिहासिक राजकीय संग्रहालय (अजमेर किला/मैगजीन) के मुख्य द्वार पर एक सभा के साथ हुआ।
पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने उपस्थित जनसमूह और व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं की साख पर निरंतर सवाल खड़े करने वाली प्रवृत्तियों को बेनकाब करना समय की मांग है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संविधान के संरक्षण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के सहयोग से किसी भी विभाजनकारी एजेंडे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। मार्ग में विभिन्न व्यापारिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रा का स्वागत किया।
भाजपा शहर जिला अजमेर के पदाधिकारियों ने इस जनजागरण अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और आम नागरिकों के प्रति आभार जताया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


