करौली । जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी विघालय मे सोमवार को एसयूपीडी शिविर लगाया गया है। शिविर में छात्रों को एसयूपीडब्लू के शिविर के बारे मे जानकारी दी गई । शिविर प्रभारी अध्यापक जगदीश ने बताया कि ये शिविर 5 दिन का है । जिस में बच्चों को सामाजिक व् समाज में कैसे रहे के बारे मे जानकारी दी गई । इस एसयूपीडी शिविर में बच्चो को स्कूली पढाई पुरी होने के बाद समाज में कैसे रहे कैसे रोजगार मिले और कैसे समाज में सेवा करे इस बारे में बताया गया है। शिविर मे बच्चो को मुरब्बा और साबुन आदि बनाना सिखाया जा रहा है जिससे बच्चे बेरोजगारी मे रोजगार पाने सके व समाज की सेवा कर सके।