Teacher vacancy: 12460 posts applications from 28 Dec.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीचर वैकेंसी : 12460 पदों पर 28 से आवेदन

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 12:19 PM (IST)
टीचर वैकेंसी : 12460 पदों  पर 28 से आवेदन
इलाहाबाद। टीचर बनने का ख्वाब संजोये अभ्यर्थियों के लिये आखिरकार सुनहरा वक्त आ गया है । उत्तर प्रदेश में बंपर टीचर वैकेंसी के तहत आवेदन तिथि घोषित की गई है । टीचर 12460 पदों के लिये अभ्यार्थी 28 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं ।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की यह वैकेंसी प्राथमिक विद्यालय में खाली पदों को भरने के लिये निकाली गई है। बता दे कि परिषद के निर्देश पर प्रत्येक जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से यह डिटेल मांगी गई थी कि उनके अधिकार क्षेत्र के विद्यालय में कितने शिक्षकों की कमी है इस बावत रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो गया था कि चुनाव से पूर्व टीचरों के लिये मन भावन वैंकेंसी आयेगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के आदेशानुसार इन पदो के लिये 28 दिसंबर से आवेदन किये जा सकते हैं। आवेदन की पूर्ण प्रकिया ऑनलाइन होगी और ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे । आवेदन करने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 9 जनवरी हैं । जबकि आवेदन शुल्क 11 दिसंबर तक जमा किये जा सकते हैं । अभ्यर्थियों को एक बात का ध्यान रखना हैंं कि त्रयी चालान भरते समय आवेदन पूर्ण करने की तिथि भी दी होगी, जो 13 जनवरी तक होगी। इसके बाद आवेदन में कोई बदलाव नहीं किये जा सकेंगे । इन पदों पर दो वर्षीय बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी उर्दू प्रवीणताधारी , डीएड, बीएलएड योग्यता रखने वाले आवेदन कर सकते है ।[@ ड्रग तस्करों से मिली जाली करेंसी, जानिए कहां से आ रहें है नकली नोट]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement