take oath as ppsc members-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के राज्यपाल ने दिलाई शपथ

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 6:47 PM (IST)
पंजाब के राज्यपाल ने दिलाई शपथ
चंडीगढ़। पंजाब राजभवन में गुरुवार को एक साधारण परंतु प्रभावशाली समागम के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी बदनौर ने जगतेशवर सिंह और समरिंदर शर्मा को पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के सदस्यों के तौर पर शपथ दिलाई। इस पश्चात माननीय राज्यपाल ने विनय कपूर नेहरा और प्रीति चावला को राज्य सूचना आयुक्तों के तौर पर पद के भेद गुप्त रखने की शपथ दिलाई। इस समागम क ी शुरूआत के लिए पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने माननीय राज्यपाल से स्वीकृति ली जिस पश्चात पीपीएससी और राज्य सूचना आयुक्त के इन सदस्यों को शपथ दिलाई गई। आज के समागम में प्रमुख तौर पर मुख्यमंत्री स प्रकाश सिंह बादल, स्पीकर पंजाब विधानसभा डॉ चरनजीत सिंह अटवाल, पंजाब भाजपा के प्रधान एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, संसद सदस्य श्री विनोद खन्ना, कैबिनेट मंत्री पंजाब स. परमिंदर सिंह ढींडसा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा के अतिरिक्त राज्यपाल जी के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमपी सिंह और अन्य सीनियर सिविल एवं पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement