swindle gangs is active-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 4:28 PM (IST)
ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय
सिरसा। कैशलेस मुहिम के बीच फर्जी चैक देकर दुकानदारों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह का सक्रिय हो गया है। शहर में अब तक ऐसी करीब बीस से अधिक वारदातें हो चुकी है और दुकानदार लाखों की ठगी का शिकार होने के बाद अब चैक लेने से ही कतराने लगे हैं। साथ ही पीड़ित दुकानदारों ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर मामला भी दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि जब भी वे चैक देने वाले युवकों को फोन करते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। सिटी थाने के एसएचओ रामसिंह बिश्नोई ने बताया कि गिरोह का मुखिया विक्रम और बाकी सदस्य रिसालियाखेड़ा गांव से बताए जा रहे हैं। गिरोह में विक्रम, मनोज, सुनील और जसविंद्र के शामिल होने की बात कही है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement