अलवर। सामर्थ्य संस्था द्धारा राजकीय संस्कृत स्कूल के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की शुरूआत की जा रही है। इसी क्रम में संस्था की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न हस्तकलाओं का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इस दो माह के प्रशिक्षण के बाद शनिवार से स्कूल में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। संस्था से जुड़े शंशाक झालानी ने बताया कि इन विद्यार्थियों में जागरूकता और आत्मनिर्भरता पैदा करने के लिए ही शिविर लगाया गया था।
यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजेयह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां