Deputy Chief Minister Diya Kumari pays tribute on the passing of Dr. Jaswant Singh Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: शनिवार, 14 नवम्बर 2026 5:44 PM (IST)
डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि
अलवर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बहरोड़ विधायक एवं राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री आज अलवर स्थित डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पहुंचीं, जहां उन्होंने उनके पार्थिव स्मृति चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिया कुमारी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement