रेवाड़ी । शहर के सेक्टर 3 मे एक 16 वर्षीय छात्र ने बाथरूम मे फांसी लगा आत्महत्या कर ली । पुलिस के मुताबिक मृतक सौरभ 11वीं कक्षा का छात्र था और रेवाड़ी के सेक्टर तीन स्थित अपने माता पिता के साथ रहता था । बीती रात सौरभ ने बाथरूम मे जाकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया । घटना के वक्त घर में उसकी माँ और बहन थी और सौरभ के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा तो देखा की उसका शव लटका हुआ है पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया सौरभ घर वालों से बिना बताए फोन ले आया था और बीती रात माँ ने बेटे को फोन लाने पर डाट दिया और कहा पढ़ाई कर लो । वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है ।