कोटा। शहर के कॉमर्स कॉलेज के एनएसयूआई छात्रों ने शिक्षकंों की कमी को लेकर सहायक निदेशक कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने वहां मौजूद अधिकारी का घेराव भी किया। छात्रों के कहना है की कॉमर्स कॉलेज में छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन शिक्षकों की कमी बरकरार है। जिसके विरोध में कई बार कॉलेज प्राचार्य के सामने भी अपना विरोध दर्ज करवाया गया है।