student protest for regular buses-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसों को समय पर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 3:39 PM (IST)
बसों को समय पर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
रेवाड़ी। शहर में इन्दिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को बस स्टैंड के बाहर रोड जाम कर विश्वविद्यालय जाने वाली बसों को समय पर चलाये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा की प्रतिदिन उन्हें बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिसकी वजह से वो समय पर अपने क्लास मे नहीं पहुंच पाते हैं। जब उन्होंने रोडवेज विभाग से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने छात्रों के साथ ही अभद्र व्यवहार किया। छात्रों के सडक़ पर आने से रोडजाम हो गया व वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम कुशल कटारिया ने छात्रों से बात कर उन्हें शांत कराया। एसडीएम ने कहा की छात्रों ने बताया है की उन्हे हर आधे घंटे मे बस सेवा चलाये जाने की बात कहीं गई थी लेकिन बस समय पर नही चलती लिहाजा उन्होंने रोडवेज इंस्पेक्टर की निगरानी मे बसों को नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिये है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement