Advertisement
पंजाब के कपूरथला में जमाखोरी रोकने को लेकर उठाए गए सख्त कदम, डिप्टी कमिश्नर ने संभाला मोर्चा

इसके साथ ही, सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने के लिए एक जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व जिला खाद्य सप्लाई कंट्रोल अधिकारी और जिला मंडी अधिकारी करेंगे।
लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर सार्वजनिक किए हैं, जिससे वे जरूरत के समय सीधे संपर्क कर सकें।
इनमें पेट्रोल-डीजल आदि के लिए डीएफएससी संयोगता (84275-55440) से संपर्क किया जा सकता है।
पशुधन से संबंधित सेवाओं के लिए डॉ. रजिंदर पाल सिंह (77172-67008), सब्जियों-फलों आदि के लिए जिला मंडी अधिकारी गगनदीप सिंह (94642-92474) और पशुओं के चारे आदि के लिए डीएम मार्कफेड गुरप्रीत सिंह (98784-28755) से संपर्क किया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर पंचाल ने कहा, "हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल, गैस, राशन, फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।"
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में कालाबाजारी या जमाखोरी का हिस्सा न बनें और प्रशासन का सहयोग करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


