इस पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने मौके पर ही मुख्य अभियंता (लोक निर्माण विभाग हरियाणा ) राकेश मनोचा को फोन करके शीघ्र पैसा जारी करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को एसटीपी का पूरा कार्य 15 नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रोहतक रोड निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। उन्होंने यमुना से सोनीपत शहर तक आने वाले पानी के लिए रेनीवैल प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उनके साथ अधिशासी अभियंता ईश्वर चंद जैन, अधीक्षण अभियंता श्रीकृष्ण दहिया, एसडीओ सूबे सिंह, जेई कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।