State Sub-Junior Under-14 cricket was launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर 14 क्रिकेट का हुआ शुभारंभ

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 6:27 PM (IST)
राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर 14 क्रिकेट का हुआ शुभारंभ
जैसलमेर । राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को इंदिरा इंडोर स्टेडियम स्थित क्रिकेट मैदान में आरसीए उपाध्यक्ष विमल शर्मा, आयोजन सचिव व पर्यवेक्षक शक्तिसिंह राठौड़, जोधपुर डीसीए सचिव अशोक गहलोत व मैच रैफरी मोहनसिंह व देव कुमार ने प्रतियोगिता का आगाज किया। जैसलमेर व बाड़मेर के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें बाड़मेर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। बाड़मेर की पूरी टीम 105 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अनिरुद्धसिंह ने 27 रन का योगदान दिया। जैसलमेर के लोकेंद्र व राजेंद्र विश्नोई ने 2-2 तथा देव यादव व चिराग ने 1-1 विकेट झटका। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान जैसलमेर टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें सचिन काकोडिया ने 45 व देव यादव ने नाबाद 55 रन का योगदन दिया। दूसरा मैच जोधपुर व पाली के बीच खेला गया। जिसमें जोधपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें आदिब नागौरी ने 28 व तनिष्क गौर ने 26 रन का योगदान दिया। पाली के मुकुल शर्मा ने 23 रन देकर 4 व मोहित चौधरी ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाली की टीम 91 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसमें आदिब नागौरी ने 18 पर 4, यश चौधरी ने 13 पर 3 व कृष्णा मालवीय ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। जोधपुर ने मैच 25 रन से जीत लिया। यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement