Advertisement
जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना स्थापित करने की मांग तेज

जीआरपी संबंधी कार्यों के लिए जोधपुर जाना पड़ता है
स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसलमेर में जीआरपी थाना नहीं होने के कारण जीआरपी से संबंधित मामलों में यात्रियों एवं आमजन को करीब 300 किलोमीटर दूर जोधपुर जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय और धन खर्च होता है तथा अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों में दूर स्थित थाने तक पहुंचना लोगों के लिए कठिन हो सकता है।
कई बार लिखित में दिया ज्ञापन, अब कार्रवाई का इंतजार
जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना स्थापित करने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित ज्ञापन दिए जा चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और जीआरपी संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जनता की मांग है कि जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्र जीआरपी थाना स्थापित किया जाए, जिससे यात्रियों को शिकायतों और संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं के लिए दूर जोधपुर जाने की परेशानी से राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद रेलवे एवं जीआरपी विभाग के उच्चाधिकारी इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं और जैसलमेर के यात्रियों एवं आमजन को कब तक राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जैसलमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


