Advertisement
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस- राज्य स्तरीय कार्यक्रम की हुई शुरूआत

निदेशक (जन स्वास्थ्य) वीके माथुर ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्कूल शिक्षा मंत्रालय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से यह अखिल भारतीय जन स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेन्डाजोल दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे 8 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे उन्हें 19 अगस्त को माॅपआप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग की भी सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्राएं, आशा सहयोगिनी और विभागों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान वर्ष 2018 में टारगेट हासिल करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।
पूरी तरह सुरक्षित ’एल्बेन्डाजोल’ दवा
कृमि संक्रमण दुनियाभर में सबसे आम संक्रमण माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया की आबादी के 24 प्रतिशत लोग कृमि से संक्रमित हैं। भारत में लगभग ढाई करोड़ बच्चों में कृमि संक्रमण होने का जोखिम है। कृमि मनुष्य की आंतों में रहकर शरीर के पोषक तत्वों को खा जाते हैं और इसके कारण खून की कमी और कुपोषण के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित होता है। ’एल्बेन्डाजोल’ दवा विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त हैै तथा बच्चों एवं बडों के लिए भी पूर्णतया सुरक्षित है। इस दवा के सेवन से कोई दुष्प्रभाव नही होता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


