Advertisement
गंगानगर मैराथन 2026 को मिला भारतीय स्टेट बैंक का साथ

भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने फिट गंगानगर सोसायटी के पदाधिकारियों को सहयोग राशि का चेक औपचारिक रूप से सौंपते हुए मैराथन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। बैंक प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय सहयोग के साथ-साथ उनके कर्मचारियों की मैराथन में यह सक्रिय भागीदारी समाज को एक सकारात्मक और ऊर्जावान संदेश देगी।
उल्लेखनीय है कि मैराथन का आयोजन पुलिस लाइन, श्रीगंगानगर में होगा।
प्रतिभागियों को सुबह 4ः45 बजे रिपोर्ट करना होगा। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन सुबह 5ः15 बजे, 10 किलोमीटर रन 5ः45 बजे और 5 किलोमीटर रन सुबह 6ः15 बजे शुरू होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे फन रन आयोजित होगी, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 21 किलोमीटर के लिए 3 घंटे 30 मिनट, 10 किलोमीटर के लिए 1 घंटा 30 मिनट और 5 किलोमीटर के लिए 1 घंटे का कट-ऑफ समय निर्धारित किया गया है। मैराथन में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। 21 किलोमीटर में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपए रहेगा। 10 किलोमीटर में क्रमशः 21 हजार, 11 हजार और 5,100 रुपए तथा 5 किलोमीटर में 11 हजार, 5,100 और 3,100 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 18 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
मैराथन के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर का रजिस्ट्रेशन शुल्क 299 रुपए है। प्रतिभागियों को टी-शर्ट व मेडल दिए जाएंगे तथा टाइम्ड रेस में आरएफआईडी टाइमिंग की सुविधा रहेगी। बिब एक्सपो 24 अक्टूबर को पुलिस लाइन में दोपहर 2 से रात 9 बजे तक होगा। अभी तक 3 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक प्रतिभागी Shm.to/Marathon पर पंजीकरण कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


