भरतपुर। मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर की ओर से शहर में बीनारायण गेट पर अपना घर हैल्पलाइन का शुभारंभ 10 सितम्बर को सुबह 11 बजे एक समारोह में किया जायेगा।
अपनाघर के संस्थापक अध्यक्ष डा. बीएम भारद्वाज एवं हैल्पलाइन अध्यक्ष हेमराज गोयल ने बुधवार को हैल्पलाइन परिसर में पत्रकार वार्ता में बताया कि बीनारायण गेट चैराहे पर अपना घर हैल्पलापइन के लिये 10 एकड भूमि स्व. बैजनाथ सिंघल एवं ओम प्रकाश सिंघल सर्राफ के परिवारीजनों द्वारा उपलब्ध कराई गयी है। जिसमें 4500 वर्गफुट क्षेत्रफल में 37 लाख रुपये की लागत से भवन बनाया गया है। यह सम्पूर्ण भवन मुख्यत: शहर के सेवाभावी नागरिकों के सहयोग से बनकर तैयार हुआ है। वर्तमान में हैल्पलाइन द्वारा इस भवन में कुल सात प्रकल्प दो चरणों में संचालित होंगे जिसमें प्रथम चरण में निम्न चार प्रकल्प संचालित हो रहे हैं। समाज से समाज की सेवा, चिकित्सापरामर्ष सेवा, मोक्ष वाहिनी सेवा एवं ए.सी.ताबूत सेवा शामिल है। उन्होंने बताया कि इस हैल्पलाइन भवन का लोकार्पण एवं प्रकल्पों का शुभारम्भ 10 सितम्बर शनिवार को विधायक विजय बंसल के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता नगर निगम मेयर शिव सिंह भौंट महापौर करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि नगर निगम के मेयर इन्द्रपाल सिंह, उपमहापौर व आगरा के उद्योगपति मोहनलाल अग्रवाल होंगे। पत्रकार वार्ता में अपनाधर हैल्पलाइन के अध्यक्ष हेमराज गोयल के अलावा सचिव विनोद सिंघल, कोषाध्यक्ष विष्णु जैन, निर्माण कमेटी संयोजक सुधीर गुप्ता, केपी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।